मोगा, 20 अप्रैल : मोगा के गांव मल्लेआना में शनिवार रात चोरों द्वारा दर्जनों किसानों के खेतों की मोटरों से तारें चोरी करने का मामला सामने आया है। मौके पर मिली जानकारी के अनुसार बीती रात चोरों ने बेखौफ होकर किसानों के खेतों में लगी मोटरों की तारें चुरा लीं, जिससे किसानों को लाखों का नुकसान होने का अनुमान है तथा किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है, जिस पर पुलिस द्वारा चोरों को जल्द काबू किए जाने का आश्वासन किसानों को दिया गया है। जिक्रयोग है कि गेंहु की फसल की कटाई का सीजन चल रहा है और किसानों को कटाई के लिए मोटरों की आवश्यकता होती है, ऐसे में चोर मोटरों में से तांबे की तारें चोरी कर रहे हैं जो कि चिंता का विषय है।
गांव में दर्जनों किसानों की मोटरों से तार चोरी
गांव में दर्जनों किसानों की,,,

More Stories
भगवंत मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 ग़ैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के तहत 5.10 लाख श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान की – तरुनप्रीत सिंह सौंद
पंजाब में कल से चुनाव कैंपेन लॉन्च करेगी AAP, घर-घर जाएंगे मान