August 30, 2026

यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन ही आंकड़ा 100 करोड़ पार

टॉक्सिक

चंडीगढ़, 27 अगस्त 2026: सुपरस्टार यश की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बंपर शुरुआत की है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एडल्ट-रेटेड फिल्म ने ट्रेड एनालिस्ट्स के सभी शुरुआती अनुमानों को ध्वस्त कर दिया है। रिलीज से पहले माना जा रहा था कि फिल्म घरेलू स्तर पर 80 से 85 करोड़ रुपये नेट और दुनिया भर में करीब 110 करोड़ रुपये ग्रॉस का कारोबार करेगी। हालांकि जब अंतिम आंकड़े सामने आए तो फिल्म ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ रुपये नेट और वैश्विक स्तर पर 140 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। इंडिया टीवी की प्रिडिक्शन रिपोर्ट में भी 100 करोड़ पार करने के आंकड़े दिए गए थे।

सैकनिल्क के डेटा के अनुसार ‘टॉक्सिक’ ने भारत में पहले दिन 101 करोड़ रुपये नेट और लगभग 120 करोड़ रुपये ग्रॉस की शानदार कमाई दर्ज की। इस कलेक्शन में सबसे बड़ा योगदान हिंदी बेल्ट का रहा जहां फिल्म ने अकेले 55 करोड़ रुपये नेट जुटाए। मुख्य भाषा कन्नड़ में थिएटर्स में भीड़ के बावजूद कलेक्शन 25 करोड़ रुपये के अंदर ही सीमित रहा जबकि तेलुगु डब संस्करण ने भी 11 करोड़ रुपये का अच्छा बिजनेस किया। इस रिकॉर्ड ओपनिंग के साथ ‘टॉक्सिक’ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी घरेलू ओपनर बन गई है। यह केवल ‘धुरंधर 2’ के 103 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से थोड़ा ही पीछे रही।

ओवरसीज मार्केट में फिल्म की पहुंच ‘धुरंधर 2’ या ‘पठान’ जैसी फिल्मों के मुकाबले सीमित देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से फिल्म ने पहले दिन लगभग 2 मिलियन डॉलर करीब 16-17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर भी घरेलू मजबूत पकड़ के दम पर फिल्म का वैश्विक ग्रॉस कलेक्शन 140 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यह कन्नड़ सिनेमा के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग है।

यह भी देखें: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे की भारत में 6 दिनों में कमाई 300 करोड़ पार