चंडीगढ़, 25 अगस्त 2026: Kriti Sanon GIVA Ad: ज्वैलरी ब्रांड जीवा (GIVA) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन वाले विज्ञापन को हटा दिया है। कृति सेनन के कपड़ों को लेकर बवाल मचा था। वे रक्षाबंधन के विज्ञापन में जिन कपड़ों के साथ दिखी थीं सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे थे। जीवा ने बुधवार 26 अगस्त को इसको लेकर बयान जारी किया है। हालांकि उसने अपने बयान में कपड़ों का जिक्र नहीं किया है।
जीवा ने अपने बयान में कहा, “हम भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का बहुत सम्मान करते हैं। एक ब्रांड के तौर पर हम हमेशा पूरे परिवार के साथ खुशियों भरे पलों को मनाने में विश्वास रखते हैं।”
कंपनी ने कहा, “इस बार हम अपने पालतू जानवरों को भी इस प्यार और जश्न में शामिल करना चाहते थे। अगर हमारे हालिया विज्ञापन से अनजाने में समाज के किसी वर्ग की भावनाएं आहत हुई हैं तो हमारा ऐसा कोई इरादा बिल्कुल नहीं था।” जीवा ने आगे कहा, “सम्मान के तौर पर हमने उस विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया है। इस त्योहार के मौसम में आपको ढेर सारा प्यार और पॉजिटिविटी मिले!”
यह भी देखें: कनाडा ने अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता रोकी, कार्नी बोले- US ने आखिरी समय शर्तें बदली

More Stories
मायावती ने 33% महिला आरक्षण का स्वागत किया, एससी-एसटी महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग
हैदराबाद में जिम कोच को यौन उत्पीड़न मामले में 20 साल की सजा, लेडीज टॉयलेट में किया यौन शोषण, फिर ब्लैकमेलिंग
सुप्रीम कोर्ट ने आनंद मोहन को सजा में छूट देने का बिहार सरकार का फैसला रद्द किया