मॉस्को, 11 सितम्बर : हरियाणा और पंजाब के कई युवा यूक्रेन में फँसे हुए हैं। उन्हें जबरन रूसी सेना में भर्ती करके यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में लड़ने के लिए भेजा जा रहा है। इनमें से हरियाणा के फतेहाबाद ज़िले के 2 युवकों ने अपने परिजनों को 2 वीडियो भेजे हैं, जिनमें उन्होंने मदद की गुहार लगाई है।
वीडियो में उन्होंने कहा- हमारे पास बस 2-3 दिन बचे हैं। फिर हमें युद्ध में धकेल दिया जाएगा। जो भी यहाँ से जा रहा है, वो वापस नहीं आ रहा। पहले 13-14 साथी गए थे, वो सब मारे गए। फतेहाबाद के अंकित जांगड़ा और विजय पुनिया ने वीडियो में बताया कि वो एक महिला द्वारा दी गई नौकरी के लालच में रूसी सेना में भर्ती हो गए और यूक्रेन में फंस गए हैं।
सरकार से निकालने की लगाई गुहार
सोमवार शाम को उन्होंने अपने परिजनों को व्हाट्सएप कॉल करके वहाँ से निकालने की गुहार लगाई। परिजनों का कहना है कि 15 लोगों के इस समूह में उनके साथ यूपी, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के युवा भी फंसे हुए हैं। इन सभी को रूस के खिलाफ युद्ध में भेजने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
इन युवकों के परिजनों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मामले को विदेश मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। इसके बाद बुधवार को पीड़ित परिवार डीसी डॉ. विवेक भारती के पास पहुँचे। उन्होंने राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल से भी मदद की गुहार लगाई है।
यह भी देखें :

More Stories
राष्ट्रपति ट्रंप के एप्सटीन फाइल्ज ट्रांस्परेंसी एक्ट पर हस्ताक्षर, क्या खुलेंगे राज?
अमेरिका दौरे पर साऊदी क्राउन प्रिंस, रिपोर्टरों के तीखे सवालों से हुए परेशान ट्रंप
ब्रिटेन में शरणार्थी के तौर पर रह रहे भारतीयों को बड़ा झटका