डेजान (दक्षिण कोरिया), 21 मार्च : दक्षिण कोरिया के डेजान में एक कार पार्ट्स फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 59 अन्य घायल हो गए। घायलों में 25 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 170 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई।
मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
राहत और बचाव दल अब भी मलबे में फंसे 4 लापता कर्मचारियों की तलाश कर रहे हैं। तलाशी अभियान के दौरान एक शव दूसरी मंजिल से और तीन शव तीसरी मंजिल से बरामद किए गए हैं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। फैक्ट्री में करीब 200 किलोग्राम सोडियम रखा हुआ था, जिससे विस्फोट का बड़ा खतरा बना हुआ था। इमारत के गिरने की आशंका के चलते बचाव कार्य में भी काफी दिक्कतें आईं।
बचाव कार्य में आई चुनौतियां
फायर ब्रिगेड को आग बुझाने और लोगों को बाहर निकालने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, क्योंकि हालात बेहद खतरनाक थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए ली जे मयोंग ने अधिकारियों को सभी उपलब्ध संसाधनों और आधुनिक उपकरणों के साथ राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह हादसा औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।
यह भी देखें : ईरान के खिलाफ जंग लड़ रहे अमेरिका ने ईरानी तेल खरीद के लिए दी छूट!

More Stories
अमेरिका में यूपीएस मालवाहक विमान दुर्घटना का भयावह CCTV वीडियो जारी, 15 लोगों की मौत
अडानी को अमेरिका से बड़ी कानूनी राहत, DOJ ने आपराधिक आरोप वापस लिए
Oil Crisis: अमेरिकी वित्त विभाग ने रूसी तेल पर 30 दिन की राहत दी