June 6, 2026

ठियोग में 10 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

चिट्टा बरामद

ठियोग, 6 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया और चिट्टा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में ठियोग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

फागू क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने एक कार से 10 ग्राम चिट्टा बरामद किया और दो अंतरराज्यीय नशा तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों में एक हरियाणा और दूसरा पंजाब का निवासी है।

पुलिस ने नशीले पदार्थ और तस्करी में इस्तेमाल हुई कार को भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ठियोग थाना की विशेष टीम फागू और आसपास के इलाकों में गश्त पर थी। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोका। गहन तलाशी के दौरान कार में सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोला बख्शी (45) निवासी अंबाला, हरियाणा और अमन कुमार (26) निवासी डेराबस्सी, मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है।

यह भी देखें: शिमला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 14 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक गिरफ्तार