शिमला, 5 जून 2026: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात अचानक धरती कांप उठी। प्रदेश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चंबा जिला रहा और इसकी गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी। कम गहराई होने के कारण झटके काफी जोरदार महसूस हुए।
भूकंप शुक्रवार रात ठीक 10 बजकर 04 मिनट और 37 सेकंड पर आया। इस समय ज्यादातर लोग घरों में सोने की तैयारी कर रहे थे। अचानक आए जोरदार झटकों से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए और खुली जगहों की ओर भागने लगे। कई लोग काफी देर तक घरों के बाहर ही रहे।
भूकंप से किसी जान-माल की हानि की अभी कोई सूचना नहीं है.
ये भी देखें: सुबह-सुबह आए भूकंप के झटकों से सहमे लोग, घरों से निकले बाहर

More Stories
बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 28.40 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार
कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.05 करोड़ की हेरोइन बरामद
शिमला के ऐतिहासिक ‘राष्ट्रपति निवास’ की खस्ता हालत पर हाईकोर्ट नाराज, केंद्र को लगाई फटकार