चंबा, 6 जून 2026: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने साहो क्षेत्र के पुखरोटू गांव में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने मौके से 878 अफीम के पौधे बरामद किए और जीतो नामक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि पुखरोटू गांव निवासी जीतो अपने खेतों में गुप्त रूप से अफीम की खेती कर रहा है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर गगनदीप और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तुरंत छापा मारकर आरोपी के खेत से 878 अफीम के पौधे उखाड़कर कब्जे में ले लिए।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी जीतो के खिलाफ थाना सदर चंबा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी अफीम की खेती कब से कर रहा था और इसके तार किस नशा तस्कर गिरोह से जुड़े हुए हैं।
एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है। उन्होंने सख्त संदेश देते हुए कहा कि चंबा जिले को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस का यह अभियान सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा।
यह भी देखें: ठियोग में 10 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार

More Stories
अम्ब अंदौरा से कोलकाता के लिए शुरू हुई गुरुमुखी एक्सप्रेस, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी
तलाई में 8 जून को इन गांवों में बिजली रहेगी बंद, रखरखाव कार्य के कारण
ठियोग में 10 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार