चंडीगढ़, 10 जून 2026: ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या तीन मैचों की अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मंगलवार को फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ घंटों बाद उन्हें जांघ की मांसपेशी में खिंचाव आ गया।
सीरीज 13 जून से शुरू हो रही है। 32 वर्षीय हार्दिक आईपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए पीठ की जकड़न की समस्या से जूझ रहे थे। इसी चोट से उबरने के बाद वे फिटनेस क्लियरेंस के लिए बेंगलुरु गए थे।
PTI के अनुसार BCCI सूत्रों ने बताया कि नई चोट के कारण हार्दिक को रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के लिए कम से कम तीन हफ्ते का समय लगेगा। ऐसे में वे इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।
ये भी देखें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में सिलेक्शन, सूर्यकुमार यादव ने दी बधाई

More Stories
विमेंस एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान मुकाबला, हरमनप्रीत का 150वां टी-20 कप्तानी मैच
कुसल मेंडिस इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर, असलंका करेंगे कप्तानी
एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण, 2023 गेम्स में जीताया था गोल्ड