दसूहा, 30 मई 2026: पंजाब पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस स्टेशन दसूहा के गांव चकबामू में एक घर पर छापा मारकर टीम ने 175 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
थाना प्रभारी दसूहा हरप्रेम सिंह, जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार और दसूहा आबकारी इंस्पेक्टर परविंदर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। घर से प्लास्टिक के बोरों में छिपाकर रखी 175 बोतल गैरकानूनी शराब जब्त की गई।
आरोपी की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र शरण सिंह, निवासी चकबामू के रूप में हुई है।
पुलिस ने सुरजीत सिंह के खिलाफ दसूहा थाने में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।
यह भी देखें: ऊना: गगरेट पुलिस ने अम्बोटा बाईपास पर पकड़ी 180 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब

More Stories
आप ने पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे
भगवंत मान सरकार की अवैध खनन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, पांच वर्षों में पंजाब भर में 1,845 एफआईआर दर्ज
पठानकोट-अमृतसर हाईवे पर स्कूटी सवार की हादसे में मौत, पिता की दवा लेने आया था