टोरंटो,18 जून: कनाडा के ओन्टारियो प्रांत में टोइंग कारोबार में शामिल एक संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 42 लाख कनाडाई डॉलर से अधिक की संपत्ति जब्त की है। टोइंग कारोबार में क्षतिग्रस्त, जब्त या सड़क पर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों को हटाने के लिए विशेष ट्रकों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि आरोपियों की राष्ट्रीयता का उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन नामों से पता चलता है कि उनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के हैं, खासकर पंजाब से।
इनमें किंग सिटी की 37 वर्षीय महिला हलेह जावेद तोराबी और ब्रैंपटन के 17 पुरुष शामिल हैं। जिन पुरुषों के नाम बताए गए हैं उनमें इंद्रजीत धामी, परितोष चोपड़ा, गुरबिंदर सिंह, कुलविंदर पुरी, परमिंदर पुरी, इंद्रजीत बल, वरुण औल, केतन चोपड़ा शामिल हैं। आरोपियों में नॉर्मन ताजेकंद, पवनदीप सिंह, दीपांशु गरम, राहुल वर्मा, करण बोपाराय, मनकीरत बोपाराय, सिमर बोपाराय, जोवन सिंह और अभिनव भारद्वाज शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक गिरोह चलाने, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, हथियार रखने और अन्य से संबंधित कुल 97 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

More Stories
अमेरिका में खुफिया विभाग चीफ तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दिया, पति की बीमारी को बताया वजह
क्या बेटे की शादी में शामिल नहीं होंगे ट्रंप? उन्होंने कहा – ‘गया तो भी मारा जाऊंगा- नहीं गया तो भी’
रोम में पीएम मोदी और मेलोनी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस, मेलोनी ने हिंदी में कहा – ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’