तलवंडी साबो, 14 जुलाई 2026: शहर में कथित तौर पर चिट्टे (हेरोइन) की ओवरडोज से 25 वर्षीय युवक आकाशदीप सिंह की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
परिवार ने आरोप लगाया है कि क्षेत्र में खुलेआम नशे का कारोबार चल रहा है, जिसकी वजह से उनका बेटा इसकी गिरफ्त में आ गया और आखिरकार उसकी जान चली गई।
मृतक की मां सुखजीत कौर ने बताया कि आकाशदीप दिहाड़ी-मजदूरी करके पूरे परिवार का पालन-पोषण करता था। घर की सारी आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उन्होंने कहा कि इलाके में लंबे समय से चिट्टे का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। कई बार पुलिस और प्रशासन को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कुछ लोगों को पकड़कर छोड़ दिया जाता है, जिससे नशा तस्करों के हौसले बढ़ गए हैं।
परिवार में तीन बेटे और एक 13 वर्षीय बेटी है। बड़ा बेटा शादी के बाद अलग रहता है। पिता सौदागर सिंह की आंखों की रोशनी कमजोर है, इसलिए वे काम नहीं कर पाते। मां सुखजीत कौर घरों में काम करके परिवार का गुजारा करती हैं। ऐसे में आकाशदीप ही परिवार का मुख्य सहारा था।
यह भी देखें: मंडी: पनीर खाने वालों सावधान, 6 सैंपल फेल, मिलावट की पुष्टि

More Stories
Punjab: मोरिंडा थाने का ASI अवतार सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
17 जुलाई को पंजाब के चार रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
लुधियाना सराफा बाजार में शातिर चोरी, महिला ने दुकानदार को चकमा देकर गहने उड़ाए