September 28, 2026

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 132 लोगों की मौत, सैकड़ों घायल, सात एयरपोर्ट पर काम बंद

कोलंबिया भूकंप

बोगोटा, 11 अगस्त 2026: साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार रात आए 7.4 तीव्रता के भूकंप से अब तक 132 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 570 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक देशभर में 86 इमारतें ढह गईं जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है। 18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान हुआ है।

इसके अलावा 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है। पांच शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। राष्ट्रपति ने इमरजेंसी कमेटी की बैठक बुलाकर राहत और बचाव अभियान की निगरानी शुरू कर दी है। परेरा शहर में अकेले 60 लोगों की मौत हुई है। करीब 5 लाख की आबादी वाला यह शहर भूकंप के केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।

राजधानी बोगोटा समेत कई शहरों में भी तेज झटके महसूस किए गए। एहतियात के तौर पर लोग इमारतों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए।

ये भी देखें: सुबह-सुबह आए भूकंप के झटकों से सहमे लोग, घरों से निकले बाहर