रोहतक, 12 मई 2026: सेक्टर-33A आईएमटी थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय छात्र ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान जनक के रूप में हुई है। वह मूल रूप से गांव डीघल का रहने वाला था और परिवार के साथ हाल ही में सेक्टर-33A में शिफ्ट होकर रह रहा था।
परिजनों ने बताया कि जनक स्टोर रूम में गया और कनपटी पर गोली मार ली। घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जनक सतीश के सबसे छोटे बेटे थे। सतीश अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके भाई राजेश फौज से सेवानिवृत्त हैं जबकि दीपक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। तीनों भाई एक साथ रहते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही आईएमटी थाना पुलिस, एसपी और एफएसएल एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जनक का पोस्टमॉर्टम कल कराया जाएगा।
यह भी देखें: ऑनलाइन गेम खेलने से रोके जाने पर तीन नाबालिग बहनों ने की आत्महत्या

More Stories
हरियाणा में 1000 नई बसें खरीदेगी सरकार, 500 होंगी इलेक्ट्रिक
नरवाना: हरियाणा रोडवेज की बस पलटी, 8 से 10 यात्री घायल
नारनौल में CIA टीम ने होटल में मारा छापा, 5 युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार