चेत नवरात्रि का समापन 6 अप्रैल को यानी आज राम नवमी के दिन कंजक पूजन के साथ हो रहा है। इस बार रामनवमी का त्योहार बहुत खास होने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार राम नवमी पर 13 साल बाद बेहद अनोखा संयोग बनने जा रहा है, जो 3 राशियों के लिए शुभ है।
3 राशियों के लिए लाभ
वृषभ राशि – वृषभ राशि के लोगों को नौकरी में पदोन्नति पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। शुक्र की कृपा से आप आर्थिक लाभ के पात्र बनेंगे। कार्यस्थल पर आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लम्बे समय से चली आ रही कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है। कार्य कुशलता में सुधार होगा।
मकर राशि- मकर राशि वालों को नया वाहन या संपत्ति खरीदने का अवसर मिल सकता है। आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रेम जीवन मधुर रहेगा।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। खर्च कम होंगे, जिससे बैंक बैलेंस बेहतर होगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धोखेबाजों और जालसाजों से सावधान रहें। दोस्तों या रिश्तेदारों पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे।
दरअसल, रामनवमी पर पुष्य नक्षत्र का योग है। इतना ही नहीं, इस दिन रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और शुक्रमा योग भी रहेगा।

More Stories
बिना जिम जाए कम हो सकती है पेट की चर्बी! सुबह पिएं यह खास ड्रिंक
2050 तक शहरों में गर्मी से प्रभावित गरीबों की संख्या 700% बढ़ेगी: रिपोर्ट
रात समय ड्राइविंग करना हो जाएगा आसान, अपनाए कुछ आसान स्टेप्स