चंडीगढ़, 9 फरवरी : श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता 328 पावन स्वरूपों के मामले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व अकाउंटेंट एस.एस. कोहली को दो दिन के प्रोडक्शन वारंट के बाद जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अहम राज सामने आए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
बीते साल दर्ज हुआ था मामला
गौरतलब है कि थाना सी डिवीजन पुलिस ने बीते वर्ष एस.एस. कोहली सहित कुल 16 आरोपियों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज किया था। पुलिस और एसआईटी की ओर से मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी देखें : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री हरिमंदिर साहिब में हुए नतमस्तक

More Stories
लुधियाना में पंजाबी गायिका इंदर कौर की हत्या, नीलोन नहर में मिला शव
लुधियाना में AAP की बड़ी बैठक, मनीष सिसोदिया बोले- BJP वोटर लिस्ट से छीन रही है लोगों का वोट अधिकार
लुधियाना में AAP MLA सरबजीत कौर माणूके के पति का जगराओं से नामांकन रद्द