लुधियाना, 18 फरवरी : लुधियाना ग्रामीण ओलंपिक के नाम से मशहूर किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक में आज 12 साल बाद पहले जैसी रौनक देखने को मिली। बैलगाड़ियों की दौड़ों के तीन राउंड आयोजित किए गए, जिनमें प्रत्येक राउंड में 6-6 बैलगाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस तरह पहले दिन कुल 18 हीट्स करवाई गईं। तीन दिवसीय खेलों के पहले दिन पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन किया। उन्होंने बैलगाड़ी दौड़ों के दोबारा शुरू होने पर बधाई दी और इसका श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिया।
खेल प्रेमियों में दिखा खास उत्साह
बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमियों के चेहरों पर बैलगाड़ी दौड़ों की वापसी की खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल और डॉ. के.एन.एस. कंग भी उपस्थित रहे। मंत्री खुड्डियां ने पशु अस्पताल के लिए 30 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा भी की।
एथलेटिक्स में इन खिलाड़ियों ने मारी बाज़ी
एथलेटिक्स मुकाबलों में अंडर-14 (लड़के) 60 मीटर दौड़ में अरमान कुमार और लड़कियों में जशन कौर ने पहला स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग में 400 मीटर दौड़ (लड़के) में विकास और लड़कियों में रसिता कौर विजेता रहीं। 1500 मीटर दौड़ (लड़के) में प्रभजोत सिंह तथा ओपन लड़कियों में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष हॉकी में कुरुक्षेत्र ने हिसार को 3-1 से, अमरगढ़ ने जरखड़ को 1-0 से और रायकोट ने शाहबाद को 3-2 से हराया। महिला हॉकी में यूनाइटेड क्लब दिल्ली ने चंडीगढ़ हॉकी अकादमी को 5-3 से पराजित किया।
यह भी देखें : गुरशरण सिंह छीना ने संभाला पंजाब हेल्थ सिस्टम्स कॉरपोरेशन चेयरमैन का कार्यभार

More Stories
पंजाब की सियासत में हलचल: अकाली दल ने 21 प्रवक्ताओं की नई टीम घोषित
पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क, 8 मार्च तक बढ़ेगा तापमान
पंजाब पर कर्ज का बोझ 4 लाख करोड़ के पार