March 3, 2026

होली सप्ताह रहेगा मनोरंजन से भरपूर, OTT पर रिलीज होंगी ये नई फिल्में

होली सप्ताह रहेगा मनोरंजन से भरपूर...

नई दिल्ली, 3 मार्च : हर सप्ताह की तरह इस बार भी सिनेमा प्रेमियों को नई रिलीज़ का इंतजार है। 2 से 8 मार्च के बीच होली सप्ताह पर कई नई वेब सीरीज और फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रही हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या खास रहने वाला है।

🎬 ‘Siren’s Kiss’ – 2 मार्च से

दक्षिण कोरियाई कलाकार Park Min-young, Wi Ha-joon और Kim Jung-hyun अभिनीत रोमांटिक थ्रिलर सीरीज ‘Siren’s Kiss’ 2 मार्च से Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। सस्पेंस और रोमांस से भरपूर यह सीरीज दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी।

‘The Hunt’ – 4 मार्च

एक्शन-थ्रिलर प्रेमियों के लिए फ्रेंच भाषा की सीरीज ‘The Hunt’ 4 मार्च को Apple TV+ पर रिलीज होगी। एडवेंचर और हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर यह सीरीज होली पर रोमांच का तड़का लगाएगी। ‘Subedaar’ – 5 मार्च, Anil Kapoor की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Subedaar’ 5 मार्च को Amazon Prime Video पर स्ट्रीम होगी। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।

‘Hello Bachon’ – 6 मार्च

अभिनेता Vineet Kumar Singh स्टारर ‘Hello Bachon’ 6 मार्च को Netflix पर रिलीज होगी। यह सीरीज छात्रों के जीवन, प्रतियोगी परीक्षाओं और शिक्षकों की भूमिका पर आधारित है। ‘Jab Khuli Kitaab’ – 6 मार्च, Pankaj Kapur और Dimple Kapadia अभिनीत पारिवारिक ड्रामा-कॉमेडी ‘Jab Khuli Kitaab’ 6 मार्च को ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी। ‘War Machine’ – 6 मार्च, ‘Reacher’ स्टार Alan Ritchson की साइंस फिक्शन वॉर ड्रामा ‘War Machine’ भी 6 मार्च को Netflix पर रिलीज होगी।

सिनेमाघरों में इस बार सन्नाटा

हैरानी की बात यह है कि इस होली सप्ताह सिनेमाघरों में कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 वर्षों में यह पहली बार है जब होली के मौके पर बड़े पर्दे पर कोई नई फिल्म नहीं आ रही। इस तरह होली का यह सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर भरपूर मनोरंजन के साथ दर्शकों के लिए खास रहने वाला है।