March 5, 2026

कौन हैं गीता गंधबीर? जिनकी दो फिल्में ऑस्कर 2026 में पहुंचीं

कौन हैं गीता गंधबीर? जिनकी दो...

नई दिल्ली, 5 मार्च : 2026 के ऑस्कर अवॉर्ड्स नजदीक आ रहे हैं। जहां ईशान खट्टर की फिल्म “होमबाउंड” टॉप-15 नामांकन की सूची में जगह बनाने के करीब पहुंच गई है, वहीं भारतीय मूल की फिल्ममेकर Geeta Gandbhir की दो फिल्मों ने भी हॉलीवुड की कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ऑस्कर नामांकन की दौड़ में जगह बनाई है।

गीता गंधबीर कौन हैं?

गीता गंधबीर का जन्म 1970 में Boston (अमेरिका) में हुआ था। उनके पिता 1960 के दशक में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए अमेरिका गए थे और वहीं बस गए। उनकी मां ललिता भी 1965 में अमेरिका चली गई थीं।

बोस्टन में पली-बढ़ीं गीता के दो भाई-बहन हैं। उनके भाई अश्विन भी फिल्म निर्माता हैं, जबकि उनकी बहन ऊना Alaska में हाई कोर्ट की जज हैं।

गीता की फिल्मों में दिलचस्पी Harvard University में पढ़ाई के दौरान बढ़ी। वहीं उनकी मुलाकात मशहूर फिल्म निर्देशक Spike Lee से हुई और उनके साथ काम करते हुए उन्होंने अपने फिल्म निर्माण के सफर की शुरुआत की।

फिल्ममेकर बनने से पहले गीता गंधबीर ने एक फिल्म एडिटर के रूप में काम किया। एडिटिंग के क्षेत्र में उनके काम को काफी सराहा गया और उन्हें नॉन-फिक्शन प्रोग्रामिंग कैटेगरी में बेहतरीन पिक्चर एडिटिंग के लिए दो एमी अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

गीता गंधबीर की दो फिल्में ऑस्कर की दौड़ में

ऑस्कर 2026 में गीता गंधबीर की दो फिल्मों को नामांकन मिला है।

  • The Perfect Neighbor को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में शामिल किया गया है।
  • वहीं Devil को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में नामांकन मिला है।

इस तरह भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंधबीर ने इस साल ऑस्कर की डॉक्यूमेंट्री श्रेणियों में खास पहचान बनाई है।