मुंबई, 7 मार्च : बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar: The Revenge (धुरंधर 2) का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई और प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। फिल्म में रणवीर सिंह अपने किरदार जसकीरत सिंह रंगी की असली पहचान में नजर आएंगे।
कहानी के अनुसार वह पाकिस्तान के लियारी इलाके में ‘हमजा’ बनकर एक खतरनाक मिशन पर काम कर रहे हैं। करीब साढ़े तीन मिनट का यह ट्रेलर दमदार एक्शन, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि किस तरह एक आम नौजवान आगे चलकर R&AW एजेंट बनता है।
फिल्म में कई दिग्गज कलाकार
इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में संजय दत्त का डायलॉग “जहां दर्द है वहां मर्द है” पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।
दीपिका और आलिया ने की रणवीर की तारीफ
रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर साझा करते हुए अपना समर्थन जताया। वहीं आलिया भट्ट ने रणवीर की तारीफ करते हुए लिखा, “बीस्ट मोड ऑन! यह ट्रेलर काबू से बाहर है!” मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने भी फिल्म के ट्रेलर और निर्देशक आदित्य धर के निर्देशन की जमकर प्रशंसा की है। ट्रेलर के रिलीज होते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है।

More Stories
OTT पर छाई ‘War Machine’, जबरदस्त एक्शन से मचाया धमाल
कौन हैं गीता गंधबीर? जिनकी दो फिल्में ऑस्कर 2026 में पहुंचीं
‘बिग बॉस 17’ फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप