नई दिल्ली, 11 मार्च : भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी IndiGo के शेयरों में 11 मार्च को तेज़ी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर करीब 3 प्रतिशत तक चढ़ गए। यह उछाल कंपनी के सीईओ Pieter Elbers के अचानक इस्तीफे के बाद देखने को मिला। इस्तीफे के बाद कई ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयर पर सकारात्मक आउटलुक दिया है।
शुरुआती कारोबार में लगा 4512 रुपये का हाई
कंपनी की मूल कंपनी InterGlobe Aviation के शेयर 4366 रुपये पर खुले और शुरुआती कारोबार में 4512 रुपये का उच्च स्तर छू लिया। बाद में मुनाफावसूली के चलते शेयर करीब 4408 रुपये के आसपास ट्रेड करते दिखाई दिए। ब्रोकरेज फर्म HSBC और Jefferies ने लीडरशिप में बदलाव के बावजूद स्टॉक पर ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है। उनका मानना है कि इस बदलाव से कंपनी की रणनीतिक दिशा में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
HSBC ने दिया 5860 रुपये का टारगेट
HSBC ने इंडिगो के शेयर के लिए 5,860 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस देते हुए ‘Buy Call’ दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि पिटर एल्बर्स ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है और इससे कंपनी के दीर्घकालिक कारोबार पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है।
Jefferies का टारगेट 6140 रुपये
वहीं Jefferies ने भी स्टॉक पर अपनी ‘Buy’ रेटिंग कायम रखते हुए 6,140 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। फर्म के अनुसार एल्बर्स ने इंडिगो के अंतरराष्ट्रीय संचालन के विस्तार और वाइड-बॉडी विमान योजनाओं की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ब्रोकरेज फर्मों का मानना है कि कंपनी आगे भी परिचालन दक्षता (Operational Efficiency) बढ़ाने पर ध्यान देती रहेगी, जिससे भविष्य में शेयरों में और मजबूती देखने को मिल सकती है।
यह भी देखें : पश्चिम एशिया के लिए 58 उड़ानें चलाएगा एयर इंडिया, तनाव के बीच किया ऐलान

More Stories
गैस किल्लत समस्या से देश भर में कैटरर्स बिजनस करने वालों की बढ़ी परेशानी
डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे गिरकर 91.89 पर पहुंचा
गैस वितरण में बदलाव, एलपीजी उत्पादन को मिलेगी प्राथमिकता