नई दिल्ली, 15 मार्च : राष्ट्रीय राजधानी Delhi और इसके आसपास के इलाकों (एनसीआर) में रविवार सुबह हुई हल्की बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह-सुबह हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम काफी सुहावना हो गया। दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों जैसे रफी मार्ग, पार्लियामेंट स्ट्रीट, चिराग दिल्ली, मान सिंह रोड, पटपड़गंज और पीरागढ़ी में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण सड़कों पर ठंडक महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली।
दिनभर बादल और तेज हवाओं का अनुमान
India Meteorological Department (आईएमडी) के अनुसार दिनभर आसमान में बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
हवा की गुणवत्ता में सुधार
बारिश और तेज हवाओं के कारण राजधानी की हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। Central Pollution Control Board (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 190 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। मौसम में आए इस बदलाव ने दिल्लीवासियों को रविवार की सुबह का आनंद लेने का मौका दिया और कई लोगों ने खुले मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया।
यह भी देखें : यूएई ने उड़ानों पर लगाई पाबंदी, एयर इंडिया की कई फ्लाइट रद्द; इंडिगो ने बदला शेड्यूल

More Stories
काशी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने 6,350 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण
पश्चिम बंगाल फेज-2 के लिए 142 सीटों पर वोटिंग शुरू, सुरक्षा कड़ी
रूस ने निभाई दोस्ती: भारत के लिए चौथा S-400 रवाना, रक्षा ताकत होगी और मजबूत