नई दिल्ली, 15 मार्च : पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के चलते पूरे क्षेत्र में हवाई उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। इसी के चलते संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए जाने वाली कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा है और कई के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। ताजा निर्देशों के बाद एयर इंडिया ने रविवार को यूएई के लिए निर्धारित कई उड़ानों को रद्द कर दिया। इनमें दुबई, रास अल खैमाह और शारजाह के लिए जाने वाली उड़ानें शामिल हैं।
एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि यूएई के एयरपोर्ट अधिकारियों ने एयरलाइनों को अपने ऑपरेशन कम करने के निर्देश दिए हैं।
सिर्फ एक दिल्ली-दुबई रिटर्न फ्लाइट संचालित
एयर इंडिया के अनुसार 15 मार्च 2026 को दिल्ली से दुबई के लिए निर्धारित पांच उड़ानों में से चार रद्द कर दी गई हैं और केवल एक रिटर्न फ्लाइट ही संचालित की जाएगी। इसी तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस भी दिल्ली-दुबई मार्ग पर छह में से पांच उड़ानें रद्द करते हुए सिर्फ एक रिटर्न फ्लाइट चलाएगी। वहीं अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांच उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
यात्रियों को रिफंड या रीबुकिंग का विकल्प
एयरलाइन ने बताया कि जिन यात्रियों की उड़ानें रद्द हुई हैं उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की तारीख के लिए दोबारा बुकिंग करने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है। दूसरी ओर इंडिगो ने भी दुबई के लिए उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव की जानकारी दी है। एयरलाइन ने कहा कि मध्य पूर्व की बदलती स्थिति के कारण दुबई में उड़ान संचालन और सीमित कर दिया गया है। यात्रियों को एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।
ईंधन महंगा होने से बढ़ी एयरलाइनों की लागत
पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट का असर एविएशन सेक्टर पर भी पड़ा है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर सहित कई एयरलाइनों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूटों पर फ्यूल सरचार्ज लागू किया है, ताकि बढ़ती परिचालन लागत की भरपाई की जा सके।
यह भी देखें : भाजपा ने दिया तमिल स्टार विजय को डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर

More Stories
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार
पप्पू यादव हाजीपुर बाढ़ राहत शिविर पहुंचे, खुद बनाया खाना और बांटे पैसे