वैंकूवर, 15 मार्च : कनाडा में Surrey और Brampton के बाद अब Vancouver में भी फिरौती गैंगों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इन घटनाओं से खासकर पंजाबी कारोबारी, विशेष रूप से बिल्डर समुदाय, भारी दहशत में हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वैंकूवर के कई पंजाबी बिल्डरों ने सुरक्षा कारणों से अपने जॉब-साइट्स से नाम और फोन नंबर वाले बोर्ड हटाने शुरू कर दिए हैं।
उनका कहना है कि अपराधियों की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसके कारण कुछ बिल्डरों ने अपने प्रोजेक्ट भी अस्थायी रूप से रोक दिए हैं।
सरकारी वेबसाइटों से जानकारी हटाने की मांग
बिल्डरों ने शहर के प्रशासन से अपील की है कि सरकारी वेबसाइटों पर मौजूद उनके निजी संपर्क विवरण और प्रोजेक्ट संबंधी जानकारी को सार्वजनिक रूप से हटाया जाए। उनका कहना है कि अपराधी इन्हीं जानकारियों का इस्तेमाल कर उन्हें निशाना बना रहे हैं।
सरी और ब्रैम्पटन में भी सामने आ चुके हैं मामले
गौरतलब है कि Surrey और Brampton में पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई कारोबारियों को इस तरह की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2025 में केवल सरी में ही फिरौती की 132 कोशिशें दर्ज की गई थीं, जिनमें कई मामलों में फायरिंग की घटनाएं भी सामने आई थीं। Vancouver Police Department ने फिलहाल फिरौती के चार मामलों की पुष्टि की है, हालांकि माना जा रहा है कि पीड़ितों की वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।
शिकायत दर्ज कराने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डरने के बजाय आगे आकर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि इन आपराधिक गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की जा सके और ऐसे मामलों पर लगाम लगाई जा सके।
यह भी देखें : इज़रायल के एयर डिफेंस मिसालें खत्म, नेतन्याहू की मौत को बताया गलत

More Stories
इज़रायल के एयर डिफेंस मिसालें खत्म, नेतन्याहू की मौत को बताया गलत
इजराइल–लेबनान तनाव बढ़ा, युद्ध रोकने की अपील
अमेरिका का ऐलान: ईरान के नेता मोजतबा खामेनेई पर 10 मिलियन डॉलर इनाम