नई दिल्ली, 23 मार्च : फिल्म धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि निर्देशक Aditya Dhar इसी साल जून में धुरंधर 3 रिलीज करने जा रहे हैं। कुछ पोस्ट्स में 14 जून 2026 की रिलीज डेट तक बताई जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर्स ने ‘धुरंधर: द फाइनल चैप्टर’ नाम से पोस्टर भी शेयर किए हैं। इसके अलावा धुरंधर 2 के एंड-क्रेडिट सीन को लेकर भी कई तरह के दावे किए गए।
क्या है असली सच्चाई?
असल में यह पूरी खबर फेक है। Aditya Dhar ने धुरंधर 3 को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। एंड-क्रेडिट सीन में सिर्फ कुछ झलकियां दिखाई गई हैं, जिनमें Ranveer Singh के किरदार ‘हमजा’ की ट्रेनिंग शामिल है। फिलहाल धुरंधर 3 की रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर चल रहे सभी दावे भ्रामक और अपुष्ट हैं।
‘धुरंधर 2’ की शानदार कमाई
Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म में Ranveer Singh, R. Madhavan, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और Sara Arjun जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म ने महज 4 दिनों में 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की है। धुरंधर 3 को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। दर्शकों को अफवाहों से बचते हुए मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

More Stories
SRK-सलमान की दोस्ती पर सलीम खान का बड़ा बयान
बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड पाकर भावुक हुई Rashmika Mandanna
‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा कहने वालों को राकेश बेदी का करारा जवाब