वाशिंगटन, 31 मार्च : Kid Rock के घर के ऊपर अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में AH-64 Apache हेलीकॉप्टर उनके घर के बेहद करीब उड़ता नजर आया। वीडियो में किड रॉक अपने Nashville स्थित घर के बाहर खड़े होकर हेलीकॉप्टर को सलामी देते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका घर ‘व्हाइट हाउस’ की तरह डिजाइन किया गया है।
इंस्टाग्राम पोस्ट में किया तंज
किड रॉक ने वीडियो शेयर करते हुए Gavin Newsom पर निशाना साधा और लिखा कि यह सम्मान का स्तर है, जिसे वह कभी समझ नहीं पाएंगे। वीडियो सामने आने के बाद Fort Campbell की सेना ने इस घटना पर सख्त नोटिस लिया और उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए।
प्रदर्शनकारियों के ऊपर भी नीची उड़ान
अमेरिकी सेना ने कहा कि वह Robert Ritchie के घर के पास हेलीकॉप्टर गतिविधियों से अवगत है और मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला इसलिए और गंभीर हो गया क्योंकि उसी दिन प्रदर्शनकारियों की भीड़ के ऊपर भी सेना के हेलीकॉप्टरों को बेहद नीचे उड़ते देखा गया।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हेलीकॉप्टर किसी आधिकारिक मिशन पर थे या पायलटों ने निजी तौर पर किड रॉक को सलामी देने के लिए नियमों का उल्लंघन किया।
यह भी देखेें : रिपोर्ट में दावा ट्रंप की नई नीति में स्टेट ऑफ हार्मुज खोलने का जिक्र नहीं

More Stories
कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या
रिपोर्ट में दावा ट्रंप की नई नीति में स्टेट ऑफ हार्मुज खोलने का जिक्र नहीं
बंगलादेश में बढ़ती पाकिस्तानी मौलानाओं की संख्या ने बढ़ाई भारत की टेंशन