चंडीगढ़, 22 अप्रैल : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति (SC) आयोग ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में पदोन्नतियों से जुड़े रोस्टर में गंभीर अनियमितताओं का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने रोस्टर चेकिंग टीम नंबर-22 को 29 अप्रैल को आयोग के दफ्तर में पेश होने के आदेश दिए हैं। आयोग ने मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर (मेल) से सुपरवाइजर (मेल) पद पर पिछले वर्षों में हुई पदोन्नतियों के रिकॉर्ड की जांच करवाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि प्रस्तुत रिकॉर्ड में आरक्षण नीति का सही तरीके से पालन नहीं किया गया।
जांच में यह भी पाया गया कि रिकॉर्ड में एक दिव्यांग और 8 सामान्य वर्ग के कर्मचारियों को अनुसूचित जाति के रूप में दर्शाया गया। इसके अलावा 19 सामान्य वर्ग के कर्मचारियों के पदोन्नति संबंधी विवरण भी रिकॉर्ड से गायब मिले।
आरक्षण नियमों का उल्लंघन
कुल 374 पदोन्नतियों में SC वर्ग के लिए 20% आरक्षण के तहत 75 पद दर्शाए गए थे, लेकिन इनमें से 69 पदों पर सामान्य वर्ग के कर्मचारी पाए गए। आयोग ने इसे नियमों की खुली अनदेखी बताया है। चेयरमैन गढ़ी ने कहा कि कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों का हनन करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
बैंक PO और LIC व GIC परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार ने निःशुल्क कोचिंग की घोषणा
पारंपरिक राजनीतिक पार्टियाँ मुझे बदनाम करने के लिए धर्म का दुरुपयोग कर रही – भगवंत सिंह मान
पंजाब कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अंगद सिंह बने OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष