चंडीगढ़, 22 अप्रैल : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य में निवेश को आकर्षित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के लिए वैश्विक स्तर पर सक्रिय प्रयास कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने नीदरलैंड्स में कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने Netherlands-India Chamber of Commerce and Trade की चेयरपर्सन Edith Nordmann के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इस दौरान पंजाब और नीदरलैंड्स के बीच व्यापार संबंध मजबूत करने, निवेश बढ़ाने और वैश्विक सप्लाई चेन से जुड़ने पर जोर दिया गया।
फूड प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस
भगवंत सिंह मान ने बताया कि राज्य वैल्यू एडिशन, निर्यात आधारित विकास और विशेष रूप से फूड प्रोसेसिंग व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। The Hague में आयोजित निवेश रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब की औद्योगिक ताकत और निवेश अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया। उन्होंने राज्य के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, कुशल कार्यबल और निवेशक-अनुकूल नीतियों को प्रमुखता से रखा।
‘पंजाब आइए, निवेश कीजिए’ का आह्वान
मुख्यमंत्री ने डच कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य की नई औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2026 देश की सबसे प्रतिस्पर्धी नीतियों में शामिल है। साथ ही Fast Track Punjab Portal के जरिए तेज और पारदर्शी मंजूरी प्रक्रिया को भी रेखांकित किया। नीदरलैंड्स में आयोजित एक सामुदायिक कार्यक्रम में भगवंत सिंह मान ने प्रवासी पंजाबियों से मुलाकात कर उनके सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि प्रवासी समुदाय पंजाब के आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भागीदार है। इस अवसर पर संजय अरोड़ा, KAP Sinha और Kumar Tuhin समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।
यह भी देखें : CM भगवंत मान की डच दिग्गज Floris Jan Bovelander से मुलाकात

More Stories
महिला ने इमारत सौदे को लेकर ‘आप’ विधायक पर लगाया उत्पीड़न के आरोप
CM भगवंत मान की डच दिग्गज Floris Jan Bovelander से मुलाकात
पंजाब में सीजन से पहले खाद संकट के आसार, आपूर्ति पर युद्ध का असर