फाजिल्का/जलालाबाद, 22 अप्रैल : आम आदमी पार्टी के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी एक नए विवाद में घिर गए हैं। जलालाबाद की एक महिला ने उन पर संपत्ति सौदे को लेकर परेशान करने और दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला, जिसकी पहचान सतुति के रूप में हुई है, ने वीडियो संदेश में दावा किया कि उसने फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर स्थित एक बंद पड़े स्कूल की इमारत खरीदी थी। यह संपत्ति विधायक के नए बने घर के ठीक सामने स्थित है।
महिला का आरोप है कि सौदा तय होने के बाद इलाके में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ गईं। इसके बाद उस पर और उसके परिवार पर डील रद्द करने के लिए दबाव बनाया गया, क्योंकि विधायक कथित तौर पर खुद वह संपत्ति खरीदना चाहते थे।
झूठे केस में फंसाने का आरोप
सतुति ने आरोप लगाया कि उन्हें एफआईआर दर्ज कराने की धमकियां दी गईं और बाद में एक झूठे मामले में फंसा दिया गया। महिला के मुताबिक 18 अप्रैल को कुछ एसएचओ सहित करीब 18-20 पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उनकी गैरमौजूदगी में उनके पति को धमकाया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, महिला का भाई गगन चावला हाल ही में मोहाली के एनआरआई पुलिस स्टेशन में एएसआई से एसआई पद पर प्रमोट हुआ है और फिलहाल प्रशिक्षण में है। इन आरोपों के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। फिलहाल जगदीप कंबोज गोल्डी की ओर से इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी देखें : पंजाब में सीजन से पहले खाद संकट के आसार, आपूर्ति पर युद्ध का असर

More Stories
पंजाब कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अंगद सिंह बने OBC विभाग के प्रदेश अध्यक्ष
जालंधर में पाइप फिटिंग फैक्टरी में चोरी, लाखों का स्टेनलेस स्टील वाल्व गायब
Punjab: पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या, नशे की लत में की वारदात