April 23, 2026

अमृतपाल सिंह की वर्चुअली कोर्ट में पेशी, पुलिस को 2 दिन का मिला रिमांड

अमृतपाल सिंह की वर्चुअली कोर्ट में पेशी...

अमृतसर, 23 अप्रैल : ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद Amritpal Singh को आज अजनाला की माननीय अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। अमृतपाल सिंह को सुरक्षा कारणों के चलते अदालत में शारीरिक रूप से पेश करने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया। इस दौरान उनके वकीलों ने पुलिस की मांग का कड़ा विरोध किया।

पुलिस की ओर से अदालत में 15 दिनों के रिमांड की मांग की गई। पुलिस ने कहा कि उन्हें उस गाड़ी की बरामदगी करनी है, जिसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब को लेकर थाने पहुंचा गया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पुलिस को केवल 2 दिनों का रिमांड ही दिया। अदालत ने लंबी अवधि के रिमांड की मांग को स्वीकार नहीं किया। अमृतपाल सिंह के वकील ने पुलिस की दलील को “हास्यास्पद” बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कारण के आधार पर 15 दिन का रिमांड मांगना उचित नहीं था। इस पूरे मामले पर राजनीतिक और सामाजिक हलकों की नजरें बनी हुई हैं। आने वाले दिनों में इस केस में और भी अहम खुलासे हो सकते हैं।

यह भी देखें : पंजाब में उद्योगपति से 20 करोड़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी