मुंबई, 26 अप्रैल : बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर ने अपनी चर्चित फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म कभी अलविदा ना कहना को वेब सीरीज़ के रूप में रीमेक करने का बड़ा खुलासा किया है। साल 2006 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में रानी मुखर्जी, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही, लेकिन इसकी कहानी को लेकर काफी विवाद भी हुआ।
कहानी पर उठा था विवाद
फिल्म में ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ (विवाह के बाहर संबंध) को दिखाया गया था, जिस पर दर्शकों और आलोचकों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। कई लोगों ने करण जौहर की सोच और प्रस्तुति पर सवाल उठाए थे। एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने बताया कि वे इस फिल्म की कहानी को लंबे फॉर्मेट में वेब सीरीज़ के तौर पर विकसित कर रहे हैं। उनका कहना है कि फिल्म के समय भी उन्होंने वही दिखाया था जो समाज में हो रहा है, और अब उसी कहानी को नए अंदाज़ में पेश किया जाएगा।
OTT प्लेटफॉर्म का अभी नहीं हुआ खुलासा
हालांकि, करण जौहर ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह वेब सीरीज़ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होगी। लेकिन उन्होंने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि वेब सीरीज़ में कौन-कौन से नए कलाकार नजर आएंगे और क्या इस बार भी कहानी को लेकर वैसा ही विवाद खड़ा होगा जैसा फिल्म के समय देखने को मिला था।

More Stories
राघव चड्ढा के फैसले के बीच परिणीति चोपड़ा का वायरल किस्सा फिर चर्चा में
राजपाल यादव ने चेक बाउंस केस पर तोड़ी चुप्पी, बोले सिद्धांतों की लड़ाई थी
नेपोटिज्म पर Saif Ali Khan का बड़ा बयान, बच्चों को दी सख्त नसीहत