भोपाल, 26 अप्रैल : भोपाल में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर के आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट, सहायता प्राप्त, CBSE और ICSE स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश रहेगा।
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए फैसला
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के कारण छोटे बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। हालांकि, आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी शिक्षक नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहेंगे और प्रशासनिक कार्य जारी रहेंगे।
9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कूल सामान्य रूप से खुले रहेंगे। प्रशासन ने अभिभावकों और शिक्षकों को इस फैसले की सूचना दे दी है। फिलहाल यह आदेश 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इसके बाद मौसम की स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।
यह भी देखें : पीएम मोदी ने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम पर की चर्चा, कहा राष्ट्र निर्माण में अहम

More Stories
बागी सांसदों पर ‘AAP’ ने राज्यसभा में अयोग्यता की याचिका दायर की
पीएम मोदी ने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम पर की चर्चा, कहा राष्ट्र निर्माण में अहम
आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस किया रद्द