नई दिल्ली, 26 अप्रैल : आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने बागी सांसदों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने रविवार को राज्यसभा के चेयरमैन सी पी राधाकृष्णन को एक याचिका सौंपकर सात सांसदों को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने कहा कि इन सांसदों का कदम स्पष्ट रूप से दल-बदल के दायरे में आता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई संविधान की भावना और दल-बदल विरोधी कानून के खिलाफ है।
BJP में शामिल होने पर विवाद
इन सात सांसदों राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल ने हाल ही में AAP छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऐलान किया था। इन नेताओं ने पार्टी के सिद्धांतों और नैतिक मूल्यों से भटकने का आरोप लगाते हुए यह फैसला लिया। संजय सिंह ने कहा कि यह कदम जनता, खासकर पंजाब के लोगों के जनादेश के साथ धोखा है। उन्होंने बताया कि इन सात में से छह सांसद पंजाब से हैं, जिससे राज्य की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है।
कानूनी सलाह के बाद उठाया कदम
AAP ने इस मामले में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह ली है। उनके अनुसार, इन सांसदों को कानून के तहत अयोग्य घोषित किया जा सकता है। अब इस पूरे मामले में अंतिम फैसला राज्यसभा चेयरमैन को लेना है। राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे को लेकर तीखी बहस जारी है और आने वाले दिनों में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।
यह भी देखें : भीषण गर्मी के बीच प्रशासन ने की 30 अप्रैल तक स्कूलों में छुट्टियां

More Stories
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
सत्य निकेतन हादसे में दिल्ली पुलिस ने की चौथी गिरफ्तारी, पीजी ऑपरेटर सुधांशु गिरफ्तार
पप्पू यादव हाजीपुर बाढ़ राहत शिविर पहुंचे, खुद बनाया खाना और बांटे पैसे