चंडीगढ़, 09 सितंबर 2026: एपल की नई सीरीज की राह देख रहे लोगों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कंपनी अपने सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में नई आईफोन 18 प्रो सीरीज को आधिकारिक तौर पर पेश कर रही है। यह सीरीज केवल कॉस्मेटिक बदलावों तक सीमित नहीं रहेगी। परफॉर्मेंस फोटोग्राफी और ऑन-डिवाइस एआई के मामले में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
आईफोन 18 प्रो सीरीज में A20 प्रो चिप मिलने की उम्मीद है। यह टीएसएमसी के 2 नैनोमीटर यानी एन2 प्रोसेस पर तैयार की जाने वाली पहली आईफोन चिप हो सकती है। इस चिप में नया डब्ल्यूएमसीएम यानी वेफर-लेवल मल्टी-चिप मॉड्यूल पैकेजिंग सिस्टम मिलने की बात कही जा रही है। इसमें डीरैम को साइड में शिफ्ट किया जा सकता है। इससे बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और कूलिंग में मदद मिलने की उम्मीद है।
A20 प्रो में एलपीडीडीआर6 मेमोरी और 96-बिट बस भी मिल सकती है। इसके अलावा एआई से जुड़े कामों के लिए बड़ा एनपीयू यानी न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक A20 प्रो ए19 प्रो की तुलना में करीब 18 प्रतिशत तेज और लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकती है। यानी सीपीयू और जीपीयू परफॉर्मेंस के साथ एआई कंप्यूटिंग में भी ठोस सुधार देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि यही चिप प्रो मॉडल और फोल्डेबल आईफोन में इस्तेमाल की जा सकती है।
आईफोन 18 प्रो सीरीज में इस बार सबसे बड़ा फोकस चिप कैमरा बैटरी और एआई पर दिखाई दे रहा है। A20 प्रो की 2 नैनोमीटर टेक्नोलॉजी और बेहतर पावर एफिशिएंसी से लेकर 48 मेगापिक्सेल कैमरे के संभावित मैकेनिकल एपर्चर तक हार्डवेयर में कई महत्वपूर्ण बदलावों की उम्मीद है।
ये भी देखें: सुप्रीम कोर्ट बोला – शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, पुलिस की ज्यादती सही नहीं

More Stories
मेटा ने सरकार को दिया प्रधानमंत्री के अकाउंट की सुरक्षा का ब्योरा, केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी
ई-रिक्शा चालकों को परेशान करने वाले 3 एप पर सरकार की सख्ती, एप स्टोर से हटाने के आदेश
वॉट्सएप के बाद टेलीग्राम और सिग्नल को भी नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की सख्ती