दिल्ली, 08 सितंबर 2026: दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन पीजी हादसे में कार्रवाई करते हुए चौथी गिरफ्तारी की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पीजी ऑपरेटर सुधांशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है।
हॉस्टल डेज पीजी से लगे कनक लता पीजी को आज गिराया जाएगा। इमारत की हालत काफी जर्जर है। इस कारण सोमवार रात से इमारत को टिकाए रखने के लिए लोहे के गार्डर लगाए गए हैं।
सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद उसके बगल की क्षतिग्रस्त इमारत को भी अब ध्वस्त किया जाएगा। एमसीडी बुधवार को इस खतरनाक घोषित इमारत को गिराने की कार्रवाई करेगी। एमसीडी ने इमारत को खाली करा लिया है। इसमें बने पीजी में रह रहे बच्चों का सामान बाहर निकालकर उन्हें सौंप दिया गया है।
ये भी देखें: सत्य निकेतन हादसे के बाद एमसीडी ने दिल्ली के सभी इमारतों की जांच के दिए आदेश

More Stories
UPESSC Assistant Professor Vacancy: यूपी में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट
पप्पू यादव हाजीपुर बाढ़ राहत शिविर पहुंचे, खुद बनाया खाना और बांटे पैसे
Bihar: बोधगया और शेरघाटी में 21 सितंबर से लगेगा पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप