चंडीगढ़, 28 अप्रैल : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 28 अप्रैल, मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक दोपहर 3:30 बजे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित की जाएगी। इस कैबिनेट मीटिंग को अचानक बुलाए जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सरकार की ओर से अभी तक बैठक का कोई आधिकारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, जिससे अटकलों का दौर जारी है।
बड़े फैसलों की संभावना
सरकारी सूत्रों और प्रवक्ताओं का कहना है कि इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। हालांकि किन मुद्दों पर चर्चा होगी, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। अचानक बुलाई गई इस बैठक पर विपक्ष और जनता दोनों की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि राज्य से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार ठोस निर्णय ले सकती है।
यह भी देखें : पंजाब में रेलवे लाइन पर धमाका, कानून-व्यवस्था और इंटेलिजेंस पर उठे सवाल

More Stories
पंजाब में रेलवे लाइन पर धमाका, कानून-व्यवस्था और इंटेलिजेंस पर उठे सवाल
डीसी ऑफिस भी निशाने पर, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाई गई
पंजाब में भीषण गर्मी, बिजली की मांग ने तोड़े सभी रिकॉर्ड