पटियाला, 28 अप्रैल : पटियाला पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रो-खालिस्तान आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर देर रात विस्फोट की कोशिश के लिए जिम्मेदार था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा (मानसा), कुलविंदर सिंह (बप्पियाना, मानसा), सतनाम सिंह (तरनतारन) और गुरप्रीत सिंह (गोइंदवाल बायपास, तरनतारन) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी “अत्यधिक कट्टरपंथी” हैं और इनके खिलाफ पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
मुख्य सरगना के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन
पटियाला रेंज के DIG कुलदीप चहल ने बताया कि प्रदीप सिंह खालसा इस मॉड्यूल का मुख्य सरगना है। वह मलेशिया स्थित प्रো-खालिस्तान आतंकी के संपर्क में था और पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायरों से भी जुड़ा हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया है कि खालसा कट्टरपंथी युवाओं को ट्रेनिंग के लिए मलेशिया भेजता था और बाद में उन्हें आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करता था। उसने ‘चलदा वहीर चक्रवर्ती, अटारिये’ नाम का एक कट्टरपंथी संगठन भी बनाया था।
भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हैंड ग्रेनेड, दो .30 बोर पिस्तौल, भारी मात्रा में कारतूस, अत्याधुनिक संचार उपकरण और लैपटॉप बरामद किए हैं। इन उपकरणों का इस्तेमाल मलेशिया और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क के लिए किया जा रहा था। SSP वरुण शर्मा ने बताया कि यह मॉड्यूल सार्वजनिक ढांचे और संपत्तियों पर आगे और हमलों की योजना बना रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य लिंक की तलाश में जुटी हुई है।
यह भी देखें : बटाला के गांव भोमा में दोहरा हत्याकांड, सैर कर रहे 3 लोगों पर फायरिंग, 2 की मौत

More Stories
शंभू रेलवे ट्रैक धमाके पर रंधावा का आप पर हमला, बोले सुरक्षा की गारंटी नहीं
बटाला के गांव भोमा में दोहरा हत्याकांड, सैर कर रहे 3 लोगों पर फायरिंग, 2 की मौत
राजिंदरा अस्पताल में आवारा कुत्तों की मौजूदगी ने सुरक्षा और सफाई पर उठाए सवाल