June 12, 2026

शंभू रेलवे ट्रैक धमाके पर रंधावा का आप पर हमला, बोले सुरक्षा की गारंटी नहीं

शंभू रेलवे ट्रैक धमाके पर रंधावा का आप पर...

चंडीगढ़, 28 अप्रैल : पंजाब के पटियाला जिले के राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके को लेकर कांग्रेस सांसद Sukhjinder Singh Randhawa ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। Sukhjinder Singh Randhawa ने कहा कि पिछले तीन महीनों में यह दूसरी ऐसी घटना है, लेकिन पहले मामले को लेकर अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि पहले से मिल रही धमकियों और चेतावनियों के बावजूद रोकथाम के उचित कदम नहीं उठाए गए।

राज्य सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने बताया कि यह रेलवे ट्रैक बेहद व्यस्त रूट है। अगर धमाका सफल हो जाता, तो भारी जान-माल का नुकसान हो सकता था। उन्होंने इसे एक बड़ा सुरक्षा जोखिम बताया। रंधावा ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही। उनके मुताबिक, राज्य में लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद सरकार की ओर से पर्याप्त सतर्कता नहीं बरती जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पंजाब की नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए National Investigation Agency (एनआईए) को पहले ही जांच शुरू कर देनी चाहिए थी।

यह भी देखें : रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस मामले में खालिस्तान मॉड्यूल से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार