चंडीगढ़, 29 अप्रैल : पंजाब के दर्जन से अधिक शहरों में तेज हवाओं के बाद हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में देर रात से ही मौसम बदलना शुरू हो गया था। पटियाला में 8 मिमी, गुरदासपुर में 7.8 मिमी, लुधियाना में 4.2 मिमी और मोहाली में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। जालंधर, मानसा और संगरूर में भी रुक-रुक कर बारिश हुई।
किसानों की चिंता बढ़ी, कटी फसल भीगी
बारिश के बावजूद बठिंडा एयरपोर्ट क्षेत्र में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुछ दिन पहले यह 43 से 44 डिग्री तक पहुंच रहा था। वहीं नवांशहर में न्यूनतम 30.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की फसल बारिश में भीगने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों से गेहूं की बोरियां भी भीगने की खबरें सामने आई हैं।
बिजली मांग में भारी गिरावट
मौसम विभाग ने 29 अप्रैल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आने वाले दिनों में भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम बदलने से बिजली विभाग को भी राहत मिली है। 25 अप्रैल को जहां बिजली की मांग 25,000 मेगावाट से अधिक थी, वहीं अब यह घटकर करीब 10,265 मेगावाट रह गई है, जो सामान्य स्तर के आसपास है।
यह भी देखें : शंभू रेलवे ट्रैक धमाके पर रंधावा का आप पर हमला, बोले सुरक्षा की गारंटी नहीं

More Stories
शंभू रेलवे ट्रैक धमाके पर रंधावा का आप पर हमला, बोले सुरक्षा की गारंटी नहीं
पहले से धमकियों के बावजूद नहीं किए गए रोकथाम के उपाय : सुखजिंदर सिंह रंधावा
आप’ छोड़ते ही नेता गद्दार क्यों? : अश्वनी शर्मा का सवाल