काठमांडू, 30 अप्रैल : नेपाल एयरलाइंस ने अपने एक नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाने को लेकर पैदा हुए विवाद के बाद आधिकारिक तौर पर माफी मांग ली है। एयरलाइन द्वारा जारी किए गए एक “नेटवर्क मैप” में जम्मू-कश्मीर को गलत तरीके से पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया, जिसके बाद इसे तुरंत हटा दिया गया।
एयरलाइन ने दी सफाई और माफी
नेपाल एयरलाइंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी करते हुए कहा कि मैप में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लेकर “गंभीर नक्शा संबंधी त्रुटियां” थीं। एयरलाइन ने कहा कि यह गलती किसी आधिकारिक राजनीतिक रुख को नहीं दर्शाती, बल्कि केवल तकनीकी और प्रस्तुति से जुड़ी त्रुटि थी। विवाद बढ़ने के बाद एयरलाइन ने संबंधित पोस्ट को हटा दिया और कहा कि वह इस मामले की आंतरिक समीक्षा कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां न हों।
नेपाल एयरलाइंस ने बयान में कहा कि वह क्षेत्रीय पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को महत्व देती है और इस गलती से किसी को हुई नाराजगी के लिए खेद व्यक्त करती है।
यह भी देखें : ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए अमेरिका होर्मुज की नाकेबंदी पर अड़ा

More Stories
किंग चार्ल्स ने ट्रंप को कनाडा का राष्ट्राध्यक्ष कह कर फिर ली चुटकी
ईरान पर दबाव बनाए रखने के लिए अमेरिका होर्मुज की नाकेबंदी पर अड़ा
वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक अपडेट, कैनेडा में बजट घाटे पर घमासान