मोहाली, 05 मई 2026: मोहाली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। घटना 1 मई की रात की है।
बेटी ने पेट दर्द का बहाना बनाकर पिता गुरसेवक सिंह को अस्पताल चलने के लिए मजबूर किया। अस्पताल पहुंचने के बाद उसने अपने प्रेमी को वहां बुला लिया। दोनों ने पिता को बातों में उलझाया और कार में बैठाकर मोरिंडा नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले गए।
वहां ब्लेड से गला रेतकर गुरसेवक सिंह की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को नहर में फेंक दिया। जब मां मायके से लौटी और पति को गायब पाया, तो उसने पुलिस से शिकायत कर बेटी पर शक जताया।
पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी देखें: युवक ने पत्नी और दो मासूम बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या

More Stories
निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
मुख्यमंत्री सेहत योजना से 2.91 लाख मरीज़ों को ₹1,044 करोड़ से अधिक मूल्य का मिला कैशलेस उपचार
पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल – हरपाल सिंह चीमा