चंडीगढ़, 05 मई 2026: चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने मंगलवार शाम डडूमाजरा डंपिंग ग्राउंड और कचरा प्रसंस्करण संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने कचरे को जल्द हटाने और बायो-माइनिंग की रफ्तार बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए।
आयुक्त ने इंजीनियरिंग विंग से कहा कि मशीनों और कर्मचारियों की संख्या तुरंत बढ़ाई जाए ताकि सफाई कार्य में देरी न हो। स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए इसे प्राथमिकता पर रखने को कहा गया है।
निरीक्षण के दौरान चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने संयंत्र में बड़ी खामियां पकड़ीं। कचरे के वजन का सही रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था और निस्तारण की गति कचरा आने की तुलना में काफी धीमी थी। आरडीएफ टेस्टिंग और इनर्ट मटेरियल से जुड़े दस्तावेज भी अधूरे पाए गए। अधिकारियों ने इसे अनुबंध की शर्तों और मानकों का गंभीर उल्लंघन माना है।
ये भी देखें: चंडीगढ़ के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी

More Stories
18 जून को चंडीगढ़ में सार्वजनिक छुट्टी, गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर लिया गया फैसला
चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग, कैशियर की मौत
भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम बदला, तेज आंधी-बारिश-ओलावृष्टि से लोगों को राहत