जालंधर, 05 मई 2026: जालंधर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार करके हेरोइन की एक बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 12 किलो 242 ग्राम हेरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह पूरी कार्रवाई एआईजी जगजीत सिंह सरोआ और डीएसपी बिक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई।
पुलिस ने बताया कि 2 मई 2026 को अमृतसर के गांव रोड़ां वाला खुर्द निवासी महकदीप सिंह उर्फ महक को 6 किलो 108 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। मोहाली के एएनटीएफ थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस रिमांड में महकदीप ने अपने साथी गौतमबीर सिंह का नाम उगला।
महकदीप की निशानदेही पर पुलिस ने 4 मई 2026 को गौतमबीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 6 किलो 134 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
यह भी देखें: पुलिस ने 7 किलो हेरोइन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया

More Stories
निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
मुख्यमंत्री सेहत योजना से 2.91 लाख मरीज़ों को ₹1,044 करोड़ से अधिक मूल्य का मिला कैशलेस उपचार
पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल – हरपाल सिंह चीमा