फरीदकोट, 05 मई 2026: फरीदकोट पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने आरोपी से 9 एमएम की ग्लॉक पिस्टल, मैगजीन और 3 कारतूस बरामद किए हैं।
आरोपी की पहचान फिरोजपुर की आवा बस्ती निवासी राज पुत्र बोहड़ नाथ के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. जैन के निर्देश पर पुलिस असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रख रही है।
गश्त के दौरान जैतो सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव राऊवाला के श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालत में बैठे राज को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से हथियार मिले। थाना बाजाखाना में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
यह भी देखें: 2 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

More Stories
निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
मुख्यमंत्री सेहत योजना से 2.91 लाख मरीज़ों को ₹1,044 करोड़ से अधिक मूल्य का मिला कैशलेस उपचार
पंजाब देश में सबसे अधिक वेतनमान देने वाले राज्यों में शामिल – हरपाल सिंह चीमा