May 5, 2026

मिडिल ईस्ट में कतर के एयरस्पेस से अमेरिकी वायुसेना का KC-135 विमान लापता

विमान लापता

कतर, 05 मई 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी वायुसेना का एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान लापता हो गया है। कतर के ऊपर उड़ान भरते समय विमान ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा था, जिसके बाद उसका संपर्क टूट गया। इस विमान को ‘फ्लाइंग गैस स्टेशन’ के नाम से जाना जाता है क्योंकि यह हवा में दूसरे विमानों में ईंधन भरने का काम करता है।

ईरान की फॉर्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, विमान ने उड़ान के दौरान ‘7700’ का इमरजेंसी कोड जारी किया, जो किसी गंभीर तकनीकी समस्या का संकेत है। हालांकि ईरान की किसी भी भूमिका की पुष्टि नहीं हुई है।

यह विमान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल धफरा एयर बेस से उड़ान भरकर फारस की खाड़ी के ऊपर से गुजर रहा था। फ्लाइट डेटा के मुताबिक, विमान ने कतर के आसपास कुछ देर आसमान में चक्कर लगाए और फिर ऊंचाई कम करने लगा, जिसके बाद सिग्नल गायब हो गए। फिलहाल अमेरिकी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है और विमान में आई खराबी की वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है।

ये भी देखें: क्या E-3 सेंट्री रडार? ईरानी मिसाइलों ने फेल कर दिया US का डिफेंस सिस्टम