बीजिंग, 07 मई 2026: चीन ने भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में दो पूर्व रक्षा मंत्रियों ली शांगफू और वेई फेंगहे को मौत की सजा सुनाई है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, दोनों को फिलहाल दो साल की जेल में रखा जाएगा। यदि इस दौरान उन्होंने कोई नया अपराध नहीं किया तो उनकी सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया जाएगा।
ली शांगफू को पिछले साल अचानक रक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया था। वेई फेंगहे भी सैन्य भ्रष्टाचार की जांच के दायरे में आए थे। दोनों को वर्ष 2024 में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
ये भी देखें: मिडिल ईस्ट में कतर के एयरस्पेस से अमेरिकी वायुसेना का KC-135 विमान लापता

More Stories
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला, BLA का दावा- 25 जवानों को किया ढेर
नेपाल बाढ़: 10 दिन बाद भी 5,300 से ज्यादा लोग लापता, मौतों का आंकड़ा 1,259 पहुंचा
अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर किए हमले, ट्रंप ने पोस्ट कर दी चेतावनी