चंडीगढ़, 05 मई 2026: हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 108 में मंगलवार को एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। घटना उस समय हुई जब विमान चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर लैंडिंग के बाद खड़ा था।
पावर बैंक फटने से केबिन में धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई 。 स्थिति को देखते हुए क्रू मेंबर्स ने तुरंत इमरजेंसी गेट खोलकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
इस हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है और कुछ रिपोर्ट्स में महिला को एंबुलेंस में ले जाते हुए भी देखा गया है । क्रू मेंबर्स ने फायर सेफ्टी उपकरणों का इस्तेमाल कर आग पर तुरंत काबू पाया।
इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को खाली कराया गया और यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एयरलाइन अब विमान की तकनीकी जांच करेगी और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
यह भी देखें: केंद्र सरकार ने इंडिगो फ्लाइट संकट की जांच के आदेश दिए

More Stories
निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
E-20 के विरोध में 100 लोगों के साथ पीएम से मिलने जा रहे केजरीवाल को पुलिस ने रोका
आज से शुरू हुआ नीट यूजी काउंसलिंग का पहला चरण, MCC ने किया ऐलान