May 13, 2026

प्लेऑफ की दौड़ में आज RR vs GT का अहम मुकाबला, हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद

RR vs GT

चंडीगढ़, 09 मई 2026: RR vs GT: आईपीएल 2026 का 52वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदार हैं। राजस्थान रॉयल्स ने 10 मैचों में 6 जीत और 4 हार के साथ 12 अंक हासिल किए हैं और बेहतर नेट रन रेट के कारण चौथे स्थान पर है। गुजरात टाइटंस भी 10 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिनमें गुजरात टाइटंस ने 6 और राजस्थान रॉयल्स ने 3 मैच जीते हैं। इस सीजन दोनों के बीच पहला मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम दो ओवर में 15 रन बचाकर रोमांचक जीत दर्ज की थी।

पिच रिपोर्ट

आज जयपुर में धूप खिली हुई है और आसमान साफ है। इस सीजन सवाई मानसिंह स्टेडियम पर 228 और 225 जैसे बड़े स्कोर बन चुके हैं। यहां अब तक दोनों मैच रन चेज में जीते गए हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है।

ये भी देखें: मुल्लांपुर को मिली IPL 2026 प्लेऑफ की मेजबानी, PCA अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार