May 13, 2026

केएल राहुल ने रचा इतिहास, IPL में तीन टीमों के लिए एक हज़ार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने

केएल राहुल

चंडीगढ़, 08 मई 2026: IPL के 19 साल के इतिहास में केएल राहुल ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे राहुल 8 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच में मात्र 14 गेंदों पर 23 रन बनाए, लेकिन इस छोटी पारी के साथ उन्होंने आईपीएल का दुर्लभ कारनामा कर दिखाया।

राहुल आईपीएल में तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • पंजाब किंग्स के लिए: 55 मैचों में 2548 रन (औसत 56.62)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए: 38 मैचों में 1410 रन (औसत 41.47)
  • दिल्ली कैपिटल्स के लिए: 24 मैचों में 1007 रन (औसत 50 से अधिक)

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से राहुल ने सिर्फ 23 पारियों में 1000 रनों का आंकड़ा छू लिया। किसी भी खिलाड़ी द्वारा दिल्ली के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

ये भी देखें: मुल्लांपुर को मिली IPL 2026 प्लेऑफ की मेजबानी, PCA अध्यक्ष बोले- पंजाब पूरी तरह तैयार