चंडीगढ़, 11 मई 2026: पंचकूला से हिसार जा रही हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस सोमवार दोपहर नरवाना के हरियल चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर PWD रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ते हुए पलट गई।
हादसे में बस में सवार 8 से 10 यात्रियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है।
बस संख्या HR 68 B 7955 पंचकूला से हिसार जा रही थी। हरियल चौक के पास अचानक सामने से एक स्कूटी सवार आ गया। ड्राइवर ने स्कूटी को बचाने की कोशिश में बस मोड़ी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में उस समय करीब 35 यात्री सवार थे। बस पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।
यह भी देखें: नारनौल में CIA टीम ने होटल में मारा छापा, 5 युवक हेरोइन के साथ गिरफ्तार

More Stories
Weather: हरियाणा में भीषण गर्मी के बीच अचानक बारिश, कई जिलों में अलर्ट
श्रीराम जी के चोरों का रावण जैसा हाल होगा, न छोड़ेंगे योगी – मंत्री अनिल विज
सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता, दिए जरूरी निर्देश